पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वर डाउन, बेरोजगारों का नहीं हो रहा पंजीयन

सर्वर डाउन, बेरोजगारों का नहीं हो रहा पंजीयन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विमल बंसल - करौली
एक ओर राज्य सरकार बेरोजगारों के ऑनलाइन पंजीयन प्रकिया को और अधिक सरल बनाने के लिए विकल्प बढ़ा रही है, लेकिन जिला मुख्यालय पर गत कई दिन से ऑन लाइन पंजीयन का सर्वर डाउन होने से बेरोजगार कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
राज्य सरकार ने बेरोजगारों के रोजगार कार्यालय में पंजीयन कराने के दौरान आने वाली परेशानियों को देखते हुए विभाग ने रोजगार कार्यालय में स्थापित विभागीय ऑन लाइन पंजीयन कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन करने के आदेश जारी किए। वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय पर गत कई दिनों से ऑनलाईन पंजीयन का सर्वर खराब होने से बेरोजगारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और रोजगार कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। बेरोजगार युवक युवतियों ने बताया कि उन्होंने पंचायत समिति परिसर स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र के नागरिक सेवा केन्द्र पर लगभग 15 दिवस पूर्व बेरोजगार पंजीयन के लिए आवेदन किया लेकिन अभी तक उन्हें ना तो टोकन नम्बर मिला है और ना ही कार्यालय से उन्हें को एसएमएस के माध्यम से जानकारी मिली है। इसलिए वह नागरिक सेवा केन्द्र व रोजगार कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। कर्मचारी बता रहे हैं कि सर्वर डाउन है। वहीं नागरिक सेवा केन्द्र के कार्मिकों ने बताया कि पोर्टल की तकनीकी खराबी से आशार्थियों को बताते हम थक गए हैं।
कैसे करना है आवेदन : राज्य सरकार ने बेरोजगारों के रोजगार कार्यालय में पंजीयन कराने के दौरान आने वाली परेशानियों को देखते हुए ई मित्र, व नागरिक सेवा केन्द्रों के माध्यम से हीऑनलाईन आवेदन करने की व्यवस्था चालू की। इसमें अभ्यार्थी को अपने शैक्षणिक, जाति, अनुभव, फोटो व हस्ताक्षर आदि दस्तावेजों को ईमित्र व नागरिक सेवा केन्द्र पर देना होता है। इसके बाद हन्हें स्कैन तथा अपलोड कर इन्हें संबंधित कार्यालय को भेजा जाता है। जहां से उन्हें एक टोकन नम्बर भी दिया जाता है। इसके बाद रोजगार कार्यालय द्वारा दस्तावेजों की जांच कर एसएमएस के माध्यम से आशार्थी को आवेदन प्राप्त होने की जानकारी दी जाती है। और इसके बाद कार्यालय से पंजीयन कार्ड बनाया जाता है।
॥ बेरोजगारों के ऑनलाइन पंजीयन के लिए आशार्थी आवेदन कर रहे हैं, लेकिन गत कई दिन से पोर्टल पर तकनीकी खराबी के कारण ऑनलाईन का कार्य नहीं हो पा रहा है। कई दिन में उनके पास बेरोजगार पंजीयन के 30 व पालनहार योजना के लगभग 100 से ज्यादा आवेदन अटके पड़े हुए हैं।
राज गुर्जर
बीएलई नागरिक सेवा केन्द्र, पंचायत समिति, करौली
॥गत कई दिन से कार्यालय का ब्रोडबैंड खराब पड़ा हुआ है। इस बारे में दूरसंचार विभाग करौली व सवाईमाधोपुर को भी अवगत करा दिया।
जे.एन.निर्वान
जिला रोजगार अधिकारी, करौली