पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल की सफाई व्यवस्था सुधारें

अस्पताल की सफाई व्यवस्था सुधारें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली - कलेक्टर डॉ.बी.एल. जाटावत ने शुक्रवार को सामान्य चिकित्सालय में सफाई अभियान का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्ती के निर्देश दिए। वही सामान्य चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा और जांच योजना की जानकारी ली। कलेक्टर ने सामान्य चिकित्सालय पहुंचकर आउटडोर व आपातसेवा का निरीक्षण किया। इसके बाद मेल मेडिकल, मेल सर्जीकल, फीमेल सर्जीकल, फीमेल मेडिकल व आईसीयू वार्ड, प्रसूति वार्ड व बच्चा वार्ड का निरीक्षण किया। इसी के साथ उन्होंने पीएमओ श्रीराम मीणा को सफाई व्यवस्था और अधिक दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं समय-समय पर नगरपरिषद आयुक्त से संपर्क कर सामान्य चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाते रहने की बात कही। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. अशोक जैन, नगरपरिषद आयुक्त दिनेश भागर्व, पीएमओ डॉ. श्रीराम मीणा, डॉ. लखन लाल मीणा, डॉ. गोगाराम, डॉ. आर.एल. कोली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कैरम में कीर्ति, चैस में श्वेता ने मारी बाजी
करौली - राजकीय कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्राचार्य आर सी मीणा की अध्यक्षता में शुभारंभ हुआ। खेल प्रभारी डा. गुंजन गर्ग ने बताया कि इस मौके पर आयोजित कैरम प्रतियोगिता में कीर्ति जंगम प्रथम, पयोद वर्मा द्वितीय, चैस में श्वेता शर्मा प्रथम, योगिता जादौन द्वितीय, कुर्सी दौड में निधि कुशवाह, रेखा लोधा द्वितीय, तश्तरी फेंक में रेखा लोखा प्रथम, अनीता जोगी द्वितीय, भाला फेंक में योगिता जादौन प्रथम, पयोद वर्मा द्वितीय, गोला फेंक में अनीता जोगी, द्वितीय स्थान पर रेखा लोधा रहीं। इस मौके पर व्याख्याता हरिकेश मीणा, डा. ऋषि, डा. मंजू शर्मा, मंजुल दीक्षित, महेश मीणा, अनवर हुसैन, अभिनन्दन वर्मा, प्रियंका शर्मा, राजकुमार शर्मा आदि का सहयोग रहा। खेल प्रभारी डॉ. गुंजन गर्ग ने बताया कि महाविद्यालय में शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से 100 व 200 मीटर दौड, कबड्डी व बैडमिंटन का आयोजन कराया जाएगा।
वकीलों के लिए शीघ्र खुलेगा पुस्तकालय
करौली - जिला बार एसोसिऐशन की बैठक गुरुवार को नव निर्वाचित बार एसोसिऐशन अध्यक्ष धीरेन्द्र बैंसला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें एसोसिऐशन की पुस्तकालय के लिए 3 लाख 94 हजार रुपए की लागत से फर्नीचर व पुस्तक आदि खरीदने के प्रस्ताव लिए गए। वहीं इस प्रस्ताव से कलेक्टर के प्रतिनिधि को अवगत कराया। नव निर्वाचित अध्यक्ष धीरेन्द्र बैंसला ने बताया कि राजस्थान बार कौन्सिल की मांग पर राजस्थान सरकार ने बार कौन्सिल ऑफ राजस्थान से मान्यता प्राप्त हर बार एसोसिऐशन को पुस्तकालय सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया और इसी निर्णय पर राजस्थान सरकार ने जिला मुख्यालय की बार एसोसिऐशन की पुस्तकालय के लिए 3 लाख 94 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इस पुस्तकालय की सुविधा के लिए जिला स्तर पर कमेटी का गठन किया है जिसमें कलेक्टर के प्रतिनिधि, लोक अभियोजक व बार एसोसिऐशन के अध्यक्ष वसचिव को शामिल किया गया है। बैंसला ने बताया कि गुरुवार को आयोजित बैठक में सदस्यों ने इस राशि से पुस्तकालय के लिए रैक्स, आलमारियां, कूलर, कुर्सी, टेबिल, पुस्तक, डिजीटल पुस्तकें आदि क्रय करने का प्रस्ताव पारित कर कलेक्टर के प्रतिनिधि को प्रस्ताव से अवगत कराया।