पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सपोटरा आगरा के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

सपोटरा-आगरा के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सपोटरा - राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम धौलपुर आगार ने गुरुवार से सपोटरा से आगरा वाया करौली व धौलपुर रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। जिसको पुलिस निरीक्षक कन्हैयालाल चौधरी तथा प्रदीप गोस्वामी महाराज ने झंडी दिखाकर रवाना किया। धौलपुर आगार के मुख्य प्रबंधक गिर्राजप्रसाद शर्मा ने बताया कि बस दोपहर 3 बजे सपोटरा से चलकर शाम 4 बजे करौली तथा 7:30 बजे धौलपुर होते हुए रात्रि 9 बजे आगरा पहुंचेगी। प्रात: 9:30 बजे धौलपुर से रवाना होकर दोपहर 2:30 बजे सपोटरा पहुंचेगी।