10 नवजात बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया
भास्कर न्यूज - बांदीकुई ग्रामीण
ग्राम पंचायत नंदेरा के आईटी केंद्र 10 नवजात बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर सरपंच रेखा सैनी एएनएम मीनाक्षी सैनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमलेश बैरवा, सुनीता सैनी, सचिव राजकुमार सैनी ने सभी नवजात बालिकाओं एवं उनकी माताओं को तिलक लगाकर सम्मान किया। बुजुर्ग महिला किशनजी देवी बैरवा ने थाली बजाकर रूढि़वादी परंपरा को तोड़ते हुए कहा कि आज के युग में लड़कियां लड़कों को कहीं भी कम नहीं हैं। इस दौरान सरपंच रेखा सैनी एवं सचिव राजकुमार सैनी ने नवजात बालिकाओं को ग्राम पंचायत की ओर से प्रशंसा पत्र दिए। इस दौरान संस्था के जिला समन्वयक कैलाशचंद कड़ोलिया, कंसलटेंट राजकुमार साहू सहित अन्य मौजूद थे।
> बांदीकुई. नंदेरा में बालिकाओं के जन्मोत्सव के दौरान उपस्थित ग्रामीण महिलाएं।
ग्राम पंचायत नंदेरा के आईटी केंद्र पर हुआ आयोजन