कोहरे के बीच झांकता सूरज
प्रदेश के विभिन्न अंचलों से - प्रदेश में गुरुवार को मौसम खुला, धूप निकली, लेकिन बीकानेर, श्रीगंगानगर सहित कई इलाकों में सुबह घना कोहरा रहा। जयपुर सहित कई जगह बादल छाए रहे, लेकिन धूप खिलने से लोगों को दो-तीन दिन की मावठ की सर्दी और बर्फानी हवा से राहत मिली। जयपुर में गुरुवार को इस सीजन में पहली बार न्यूनतम और अधिकतम आद्र्रता लगभग बराबर रही। अधिकतम आद्र्रता 99 फीसदी और न्यूनतम 97 फीसदी रहने से हवा में भारी नमी के कारण में चिप चिप का आलम रहा।
जयपुर. गुर्जर की थड़ी स्थित मेट्रो स्टेशन से कोहरे के बीच सूरज निकला।