ट्रक ने बाइक सवार को कुचला
भास्कर न्यूज - कोटपूतली
कस्बे से नीमकाथाना मार्ग पर ग्राम चोटिया के समीप गुरुवार दोपहर एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजकीय बीडीएम हॉस्पिटल में संचालित पुलिस चौकी के दिलीप ने बताया कि हादसे में
जसवंत ((43)) पुत्र रूपा राम योगी निवासी रामपुरा पाटन जिला सीकर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
मौजमस्ती के लिए चुराई थी बाइक, धरा गया
शाहपुरा - चार दिन पहले कस्बे के वार्ड 14 से मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में गुरुवार को पुलिस ने एक नाबालिग छात्र को चोरी की बाइक सहित पकड़ा। पुलिस ने उसे बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। सहायक उपनिरीक्षक ओमसिंह ने बताया कि कस्बे में 19 जनवरी की रात को बाइक चोरी होने का संतोष अग्रवाल ने मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने बुधवार शाम को पुराना बस स्टैंड से बाइक बरामद कर नाबालिग को चोरी के आरोप में पकड़ लिया। आरोपी ने बताया कि मौजमस्ती के लिए बाइक चोरी की थी।