पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऐसा काम करें कि निर्दोष को दंड न मिले

ऐसा काम करें कि निर्दोष को दंड न मिले

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - टोडारायसिंह
अभिभाषक संघ टोडारायसिंह के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कोर्ट परिसर में शुक्रवार को मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश चौधरी व विशिष्ट अतिथि एसडीएम डॉ.सूरजसिंह नेगी के उपस्थिति में संपन्न हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश चौधरी ने उपस्थित अधिवक्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि वे आशा करते हैं कि नवनिर्वाचित अभिभाषक संघ अपनी जिम्मेदारी व निष्ठा से कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि धीर धीरे बार एसोसिएशन अपने को अधिवक्ता तक ही समिति रखने लगा है और जनता से कटने लगा है। न्याय तो न्यायाधीश करता है, लेकिन अधिवक्ता भी इसमें भागीदार होता है इसलिए निर्दोष को दण्ड नहीं मिले ऐसा प्रयास होना चाहिए। अधिवक्ता सुबह घर से निकलते समय यह धारणा बनाकर निकले कि आज उसके हाथों अच्छा कार्य ही होगा।
विशिष्ट अतिथि एसडीएम डॉ.सूरजसिंह नेगी ने कहा कि जनता व पीठासीन अधिकारी के बीच की कड़ी बार होता है। गरीब की बात किस तरह से रखी जाए यह बार मेंबर पर निर्भर करता है। टोडारायसिंह ब्लॉक ऐसी मिसाल दे कि आने वाले फरियादी को ऐसा लगे की उसके साथ न्याय हुआ है, क्योंकि उनकी दुआ आने वाली पीढिय़ों तक मिलती है। फरियादी को पचास पेशी की बजाय 5 पेशी में ही न्याय दिलाने का प्रयास करे। नवनिर्वाचित अभिभाषक संघ अध्यक्ष रवि सौगाणी ने कहा कि वे आश्वस्त करते है कि नवनिर्वाचित बार सबको साथ लेकर कार्य करेंगी। आने वाले समय में जो कार्य करने है उनमें वकीलों का चैंबर, लाइब्रेरी हॉल, सिविल न्यायालय का क्रमोनयन, नवीन थाने का सृजन आदि कार्य संपादित कराने का उनका लक्ष्य है जिसे सबके सहयोग से पूरा किया जाएगा। कमजोर वर्ग के लिए जितना हो सकेगा बार मदद करने का प्रयास करेंगी। कार्यक्रम से पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश चौधरी व एसडीएम सूरजसिंह नेगी ने नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष रवि सौगाणी व अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पूर्व अभिभाषक संघ ने न्यायिक मजिस्ट्रेट चौधरी व एसडीएम नेगी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। समारोह का संचालन एडवोकेट सुनील शर्मा भारत ने मृदुल भाषीय उद्बोधन कर कार्यक्रम को अंजाम दिया। समारोह में अभिभाषक संघ अध्यक्ष रवि सौगाणी, एडवोकेट रामगोपाल नागर, पूर्व अध्यक्ष प्रभुदयाल खण्डेलवाल, भंवरलाल गुर्जर, बलराम चौपड़ा, शशी जैन, रामबाबू स्वामी, हेमराज धाकड़, पारस चंद जैन, विलियम जैन, शंकर धाकड़, राजेन्द्र धाकड़, सतीष जैन, मयंक जैन, रामराज गुर्जर, घनश्याम शर्मा, अनुराग भट्ट, भंवरलाल चौधरी, गौरव दीक्षित, सुनील भारत, श्रीनारायण चौधरी, गोपाल चौधरी मांदोलाई, राजेन्द्र पारीक के अलावा प्रबुद्ध नागरिकों में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष संतकुमार जैन, भाजपा जिला मंत्री राधेश्याम डोई, विनोद जैन, सत्यनारायण दायमा, आशीष विजयवर्गीय, मालपुरा अभिभाषक संघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम सैनी, दुर्गाप्रसाद गौड़, मुरलीधर शर्मा, सर प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।
विधिक सहायता क्लिनिक स्थापित
टोंक - राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रत्येक तालुका उपखंड के एक-एक ग्राम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक सहायता क्लिनिक स्थापित की गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार भोजक ने बताया कि टोडारायसिंह के ग्राम भांसू में राजीव गांधी सेवा केन्द्र, मालपुरा के ग्राम डिग्गी में राजीव गांधी सेवा केन्द्र, निवाई के ग्राम झिलाय में पंचायत भवन में, देवली के ग्राम दूनी में राजीव गांधी सेवा केन्द्र तथा उनियारा के ग्राम अलीगढ़ में राजीव गांधी सेवा केन्द्र में विधिक सहायता क्लिनिक स्थापित किए गए है। उक्त विधिक सहायता क्लिनिक में पैरा लीगल वॉलेंटियर/पैनल लॉयर लोगों को निशुल्क विधिक सहायता प्रदान करेंगे। ((लोगों को राशन कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/आधार कार्ड आदि की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे व लोगों की कानूनी समस्या के
समाधान के लिए नि:शुल्क उपचार/ कार्रवाई की प्रक्रिया बताएंगे)) सभी विधिक सहायता क्लिनिकों पर पैरा लीगल वॉलेंटियर/पैनल लायर नियुक्त कर दिए गए हैं।
वेब कास्ट देखा : शुक्रवार को शाम 4$15 बजे उच्चतम न्यायालय द्वारा ग्राम स्तर पर स्थापित होने वाली विधिक सेवा क्लिनिक के उद्घाटन समारोह के वेब कास्ट का प्रसारण टोंक मुख्यालय पर जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर में प्रोजेक्टर स्क्रीन पर दिखाया गया। वेबकास्ट का प्रसारण टोंक मुख्यालय के सभी न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, पक्षकारान, कर्मचारियों ने देखा।
बीईईओ को बताई समस्याएं
अलीगढ़ - राजस्थान शिक्षक संघ ((राष्ट्रीय)) शाखा उनियारा का प्रतिनिधी मंडल ब्लॉक प्रांरभिक शिक्षा कार्यालय अलीगढ़ में बीईईओ उनियारा दशरथ कुमार स्वर्णकार से मिलकर शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की और शिक्षको की प्रतिनियुक्ति को समाप्त कर शिक्षक विहीन विद्यालयों में शिक्षक लगाए जाने की मंाग की। प्रतिनिधिमंडल ने बीईईओ स्वर्णकार से विद्यार्थी मित्रों के बकाया वेतन दिलाने पर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल में संघ के तहसील अध्यक्ष मोहर सिंह गुर्जर, मंत्री आशाराम मीणा, बृजेश कुमार गौत्तम, रामबाबू शर्मा, सत्यनारायण धाकड़, गुलाबचंद मीणा, हीरालाल वैष्वण आदि मौजूद थे।