पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम ने जनता की सुनी समस्याएं

एसडीएम ने जनता की सुनी समस्याएं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - टोडारायसिंह
पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार एसडीएम सूरजसिंह नेगी की अध्यक्षता में सुगम समाधान शिविर लगाया गया, जिसमें जनता की समस्याएं सुनीं गई और निस्तारण वास्ते संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। शिविर में कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र से आए कई लोगों ने अपनी अपनी समस्याएं दर्ज करवाई।
इस दौरान एसडीएम नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों की समस्या सुनने के लिए जनसुनवाई शिविर लगाया जाएगा, जोकि सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। अगर संबंधित अधिकारी फरियादी की समस्या का निस्तारण नहीं करता है तो फरियादी दूसरी अपील जिला कलेक्टर को करेगा तथा फिर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसकी अपील मुख्यमंत्री तक जाएगी, अगर उसकी मांग जायज है और निस्तारण निचले स्तर पर नहीं हुआ तो
संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई होगी। अब लोगों की समस्याएं कागजों में नहीं बल्कि ऑनलाइन दर्ज होगी तथा फरियादी को कार्य के संबंध में सूचना मोबाइल पर देनी होगी, जिसमें उसे बताना होगा कि उसका कार्य होगा या नहीं।