- Hindi News
- टोडारायसिंह सीएचसी में चार डॉक्टरों को लगाने के आदेश
टोडारायसिंह सीएचसी में चार डॉक्टरों को लगाने के आदेश
भास्कर न्यूज - टोडारायसिंह
राज्य सरकार ने टोडारायसिंह के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चार डॉक्टर लगाने के आदेश जारी किए हैं। इनमें डॉ.सीताराम काबरा जेएस मेडिसन, डॉ.अंजू मीणा स्त्रीरोग विशेषज्ञ, डॉ.उमाशंकर मीणा गाइनिक, डॉ. नेहा चौहान डेन्टिस्ट के नाम हैं। इन सभी डॉक्टरों को उनियारा से टोडारायसिंह लगाया गया है।
उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को दैनिक भास्कर में ‘दो डॉक्टरों के भरोसे अस्पताल’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने पर स्थानीय विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने समस्या को गंभीर मानते हुए पहली बार चार डॉक्टरों की नियुक्ति की करवाई की है। एक साथ डॉक्टरों के लगने की खबर मिलते ही कस्बेवासियों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी और विधायक चौधरी का आभार व्यक्त किया है। कई वर्षों से टोडारायसिंह सीएचसी पर मात्र एक या दो डॉक्टर ही रहने से यहां की जनता त्रस्त थी। इस संबंध में विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने बताया कि टोडारायसिंह का अस्पताल हमेशा से एक या दो डॉक्टरों के भरोसे रहता आया है।
इससे यहां की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा था। इसलिए फिलहाल चार स्पेशलिस्ट डॉक्टर लगवाए हैं तथा अब इस अस्पताल को 30 से 50 बेड का करवाने के लिए वे प्रयासरत हंै। इसके अलावा वे टोडारायसिंह में आयुर्वेद औषधालय भी शीघ्र ही
खुलवाने वाले हैं।