- Hindi News
- सीवर टेंडर निरस्त करने के पीछे सरकार की मंशा क्या?
सीवर टेंडर निरस्त करने के पीछे सरकार की मंशा क्या?
भास्कर न्यूज - जयपुर
कोटपूतली में पहली बार सीवर लाइन बिछाने के टेंडर होने के बाद नई सरकार आते ही निरस्त करने के मामले को विधायक राजेंद्र यादव ने राज्य विधानसभा में उठाया।
उन्होंने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि नगरपालिका ने पहली बार कोटपूतली में 72 करोड़ रुपए की परियोजना बनाकर मंजूर कराई। कांग्रेस सरकार ने टेंडर भी कर दिए लेकिन भाजपा सरकार आते ही टेंडर निरस्त कर दिए गए। उन्होंने कहा कि सरकार या तो चहेते ठेकेदारों को उपकृत करना चाहती है या कोटपूतली की जनता को राहत देने का इरादा नहीं रखती। इस संबंध में यादव का कहना था कि भाजपा सरकार ने कोटपूतली का विकास रोक दिया है। आज तक कोटपूतली में जल-मल निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं पनप सकी। पहली बार सीवर लाइन की परियोजना बनी लेकिन सरकार ने अटका दी।