पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धोखाधड़ी कर विदेश भेजा, एसपी से केस रीओपन की मांग

धोखाधड़ी कर विदेश भेजा, एसपी से केस रीओपन की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - सऊदी अरब में नौकरी के लिए गए टोंक देवली के गुलजार ने वतन वापस आकर विदेश भेजने वाले आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया मगर देवली पुलिस ने धोखाधड़ी नहीं मानते हुए एफआर लगा दी। उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने को लेकर कनाडा के मीडिया चेयर पर्सन प्रेम भंडारी ने टोंक एसपी से बात की है। सऊदी अरब में फंसे 82 भारतीयों में से वतन लौटने वाला गुलजार अंतिम व्यक्ति था।
देवली निवासी गुलजार ने मामला दर्ज कराया था कि भीलवाड़ा के मोहम्मद इकबाल ने सऊदी अरब के रियाद शहर में अच्छी नौकरी लगाने की बात कही। जिस पर वह राजी हो गया। मोहम्मद इकबाल ने 90 हजार रुपए लेकर उसे सऊदी अरब भेज दिया। जहां उसके साथ अमानवीय अत्याचार किए गए। भूखा रखा गया। उसके साथ 81 अन्य भारतीय भी थे। जिनके साथ मारपीट की गई। बाद में कनाडा के मीडिया चेयरपर्सन प्रेम भंडारी की सहायता से वतन आए और देवली में मामला दर्ज कराया।