पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में एक घायल

सड़क हादसे में एक घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुलेरा - फुलेरा-बिचून मार्ग पर खातियों की ढाणी के पास गुरुवार देर शाम पतासी बेचकर आ रहे एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। घायल हाकिम सिंह कश्यप निवासी कच्छ पुरा ग्वालियर हाल निवासी परशुराम सर्किल चौराहा फुलेरा खातियों की ढाणी में सड़क पर पतासी बेचकर देर शाम घर लौट रहा था। तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया।
मानव तस्कर विरोधी यूनिट ने बाल श्रमिक को मुक्त कराया
चंदवाजी - मानव तस्कर विरोधी यूनिट ने शुक्रवार को चंद्रावली होटल से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया, जबकि होटल मालिक रामू मीणा को गिरफ्तार कर लिया। टीम में जयपुर ग्रामीण प्रभारी ज्ञान सिंह, हेड कांस्टेबल कैलाश, रामकुंवर, जितेंद्र कुमार व स्वयंसेवी संस्था के मुकेश शर्मा ने होटल में बाल श्रम कर रहे सुभाष चंद्र गुर्जर ((13)) निवासी दुहार, थानागाजी को होटल में सफाई व बर्तन साफ करते देख बालश्रम के तहत अनिरूद कर मुक्त कराया।
एएसपी के दखल के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं
कोटपूतली - एक प्रसूता के निजी चिकित्सालय पर लापरवाही से ऑपरेशन कर उसकी जान जोखिम में डालने के मामले में स्थानीय पुलिस ने एएसपी के दखल के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। हारकर प्रसूता के ससुर अब्दुल मजीज ने मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन भेजकर एफआईआर दर्ज कराने की गुहार लगाई है। उधर, जांच अधिकारी श्रीचंद का कहना है कि इस मामले में परिवाद एएसपी से आया है। जांच के बाद ही मामला सही होने पर दर्ज किया जाएगा।
11 माह बाद भी उपतहसील कार्यालय शुरू नहीं
अमरसर - बजट घोषणा में अमरसर को उपतहसील कार्यालय खोलने की घोषणा के 11 माह बाद भी उपतहसील कार्यालय शुरू नहीं होने से अमरसरवाटी क्षेत्र के 14 ग्राम पंचायतों के लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने विधायक राव राजेन्द्र सिंह से मिलकर शीघ्र्र उपतहसील कार्यालय शुरू कराने की मांग की। विधायक ने शीघ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उपतहसील संघर्ष समिति के अध्यक्ष कानाराम सैनी, उपसरपंच मोहन लाल मनिका ने विधायक से जनहित से जुड़े इस मुद्दे को प्राथमिकता से हल कराने का आग्रह किया।
बसस्टैंड पर बेतरतीब वाहनों से जाम हुआ आम
सावरद - कस्बे के बसस्टैंड पर वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे जयपुर, रूपनगढ़, नरैना आदि के लिए गुजरने वाले वाहनों को खासी परेशानी होती है।