पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक से त्र10 लाख की दवाइयां चोरी

ट्रक से त्र10 लाख की दवाइयां चोरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर . जयपुर से जोधपुर के लिए रवाना हुए ट्रक से शुक्रवार सुबह बगरू के पास दवाई के कार्टन चोरी हो गए। चोरी गई दवाइयों की कीमत करीब दस लाख रुपए है। पुलिस ने ट्रक चालक और परिचालक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है।
संसार चंद्र रोड के शंकर ट्रांसपोर्ट कॉर्पाेरेशन के विष्णु अवतार खंडेलवाल ने बगरू थाने में मामला दर्ज कराया। शंकर ट्रांसपोर्ट कंपनी से ट्रक शुक्रवार सुबह करीब 3:15 बजे कार्टन और परचून का सामान लेकर जोधपुर रवाना हुआ था। करीब तीन घंटे बाद ट्रक चालक राजूलाल चौधरी ने विष्णु अवतार को फोन कर बताया कि किसी ने रास्ते में ट्रक का तिरपाल काटकर कार्टन चुरा लिए। पुलिस पूछताछ में चालक ने बताया कि धुंध होने से वह ट्रक को बगरू के पास एक ढाबे के सामने रोककर वह सो गया। इसी दौरान किसी ने तिरपाल काटकर दवाइयां चुरा लीं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि ट्रक कुछ देर पहले ही आया था। ऐसे में ट्रक ड्राइवर के संदेहास्पद बयानों के आधार पर पुलिस ने चालक राजूलाल और कंडक्टर भोलूराम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।