नृत्य देख श्रोता भाव विभोर
भास्कर न्यूज - बगड़ी ((लालसोट))
उपखंड के बगड़ी ग्राम में तीन दिन से चल रहा सामाजिक समरसता दंगल लोगों में भाईचारे को बढ़ावा देने व सामाजिक समरसता कायम कर देश की तरक्की के संकल्प के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर गंगापुर सिटी, बामनवास, बौंली, मलारनाचौड़, भाड़ौती,
मलारना डूंगर सहित सवाई माधोपुर क्षेत्र व लालसोट तहसील के गांवों के हजारों लोगों ने दंगल समारोह में भाग लिया। भारी भीड़ के कारण बार-बार यातायात जाम जैसा बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान अनिता बाई पीलोदा की टीम के कलाकारों ने सिर पर चरी रख गिलास पर भाव पूर्ण नृत्य की प्रस्तुति दी जिस पर लोग भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर गायक कलाकार लखन बाई तथा मांदल गांव की अनिता बाई, कमली देवी सहित अन्य गांवों से आए गायक कलाकारों ने धार्मिक कथाओं के आधार पर ख्याल गायकी का अनूठा प्रदर्शन कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान महिला श्रोताओं की भारी भीड़ रही। दंगल में व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्रामीण स्वयं सेवक व्यवस्था को नियंत्रित करते हुए नजर आए।
इस अवसर पर सुरेश नावरिया, रामप्रसाद मीणा
जिप सदस्य सहित अनेक लोगों ने कहा कि इस तरह
के कार्यक्रमों से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है तथा भाईचारे की भावना को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक कथाओं पर आधारित रचनाओं से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में भी सहायता मिलती है। कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम में प्रभुलाल मीणा, हरफूल पटेल, गटूल मीणा, गिर्राज मीणा, श्योराम पटेल, रामधन
पटेल, जगराम सैनी, सहित अनेक लोगो ने दंगल की व्यवस्थाओं को बनाए रखने में अपनी भूमिका का
निर्वाह किया।