- Hindi News
- कोहरे के बीच गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनायाखेल स्टेडियम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मं
कोहरे के बीच गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनायाखेल स्टेडियम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने फहराया ध्वज, 32 प्रतिभाओं सहित शहीदों की वीरांगनाओं को किया सम्मानित
कार्यालय संवाददाता - टोंक
जिले में 65 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के खेल स्टेडियम में आयोजित किया गया। जहां मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। घने कोहरे के बावजूद गणतंत्र दिवस समारोह पूरी गरिमा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि चतुर्वेदी द्वारा परेड निरीक्षण के पश्चात आरएसी, राजस्थान पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी सीनियर व जूनियर डिवीजन गाइड की टुकडिय़ां मंच से सलामी देती हुई निकली। राजस्थान पुलिस व आरएसी के बैण्ड की टुकडिय़ां मधुर धुनें बिखेरते हुए मंच से सलामी देती हुई गुजरी। एडीएम बी.एल.रमण ने राज्यपाल का संदेश का पठन किया। मुख्य अतिथि द्वारा जिले में शहीद जवानों की वीरांगना, शहीद मोतीलाल मीणा की पत्नी इंदिरा देवी, शहीद रामराज शर्मा की पत्नी राधा देवी, शहीद सिद्धार्थ की पत्नी अयोध्या देवी, शहीद रतनलाल जाट की पत्नी शोभा देवी, शहीद जयनारायण की पत्नी सुशीला देवी, शहीद देवालाल की पत्नी सम्पति देवी, शहीद हंसराज जाट की पत्नी लाड़देवी, शहीद रामकरण की पत्नी मनोहरी देवी, शहीद अम्बालाल की पत्नी रत्नी देवी व शहीद सोहनलाल की पत्नी देव कुमारी को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक झलकियां एवं व्यायाम प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. टीना कुमार, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार, टोंक विधायक अजीत सिंह मेहता, देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर, जिला प्रमुख कल्ली देवी मीणा, नगर परिषद सभापति मो.अजमल, प्रधान खेमराज मीणा सहित अधिकारीगण,कर्मचारी व आमजन उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन कवि प्रदीप पंवार व कुसुम विजय ने किया।
झांकी निकली : विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इनमें निर्वाचन विभाग की झांकी आओ वोट करे, वन,महिला एवं बाल विकास,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, जननी शिशु सुरक्षा योजना,कृषि,जिला परिषद द्वारा निर्मल भारत व जलग्रहण विकास की झांकी तथा रसद व पशुपालन विभाग की झांकियां शामिल थी। जिसमें निर्वाचन विभाग की झांकी प्रथम रही तथा दूसरे स्थान पर चार विभागों की झांकी रही, जिन्हें मुख्य अतिथि अरूण चतुर्वेदी द्वारा सम्मानित किया।
इनका किया सम्मान : गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने 32 लोगों को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में उप जिला शिक्षा अधिकारी शा.शि. बजरंग लाल शर्मा, सेंट जोजफ पब्लिक स्कूल टोंक के कक्षा 9 के छात्र फेसल कमर, अर्चना विद्या मन्दिर प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय टोंक की छात्रा हिमानी शर्मा, ग्रामीण विकास शोध एवं तकनीकी केन्द्र पचेवर तहसील मालपुरा सचिव कन्हैयापुरी, जवाहर नवोदय विद्यालय छान के प्राचार्य गजेंद्र कुमार अग्रवाल, कार्यालय जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी टोंक के अध्यापिका एवं ब्लाक समन्वयक नीलिमा आमेरा, वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय गलोद की छात्रा सावित्री चौधरी, कार्यालय मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद टोंक के कार्यालय सहायक भगवान सहाय शर्मा, कार्यालय उपवन संरक्षक टोंक के वनपाल रामेश्वर दयाल चांदोलिया, रा.उ.मा.वि.भांसू के प्रधानाचार्य वेदप्रकाश कुर्मी, रा.रा. भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय टोंक के वरिष्ठ अध्यापक डा.मधुसूदन शर्मा, राजकीय पीजी महाविद्यालय टोंक के व्याख्याता रघुवीर सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक रियाज अहमद, कार्यालय एडीएम पुनर्वास एवं भूमि अवाप्ति अधिकारी बीसलपुर परियोजना देवली के वरिष्ठ लिपिक धर्मपाल सिंह, कार्यालय जिला एवं सेशन न्यायाधीश टोंक के कनिष्ठ लिपिक नरेन्द्र कुमार जैन, नगरपरिषद टोंक के सफाई कर्मचारी कमला, पत्रकार भगवान सहाय शर्मा, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी ((कलेक्टर)) टोंक के कनिष्ठ लिपिक सुरेश चौधरी, जिला कलेक्ट्रेट सहायक कर्मचारी सुनीता कुर्मी, छात्र क्षितिज मालपानी, गौंधारी गौशाला समिति टोंक के रामधन गुर्जर, ट्रेजरी के लेखाकार रामदेव बलाई, कार्यालय अधिशासी अभियंता, निर्माण खण्ड तृतीय बीसलपुर परियोजना देवली के नाथूलाल पटवारी, कलेक्ट्रेट के सहायक कर्मचारी संजय गुर्जर, उपकेन्द्र चैनपुरा तहसील उनियारा की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता राजकंवर नरुका, उर्मिला शर्मा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीतारामपुरा मीणों की ढाणी तहसील मालपुरा, सामाजिक कार्यकर्ता अभय मल बम्ब टोंक, निवाई एसडीएम महेश नारायण शर्मा, देवली विकास अधिकारी पंचायत समिति डा.गोपाल लाल मीणा, नगरपरिषद टोंक के सहायक कर्मचारी मोहम्मद सईद, तहसीलदार मालपुरा के पटवारी शिवचरण शर्मा, टोंक तहसील कार्यालय के सहायक कर्मचारी मोहम्मद आसिफ को सम्मानित किया गया।
बच्चों ने किया योगा : खेल स्टेडियम ने चौधरी चरण सिंह बाल छात्रावास के छात्र छात्राओं ने योगा का प्रदर्शन का लोगों का मन मोह लिया। सूर्य नमस्कार सहित योग प्रदर्शन किया गया। योगा में 2 छात्र छात्राओं ने शिक्षक हरिराम जाट व मदन लाल गुर्जर को कलेक्टर डॉ. टीना कुमार ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भास्कर विद्यालय ने 2100 व सोल्जर विद्यालय की ओर से 1100 रुपए के पुरस्कार से सम्मानित किया।