पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज बस व इंडिका में टक्कर कोटा के एक जने की मौत

रोडवेज बस व इंडिका में टक्कर कोटा के एक जने की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवली - राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास रोड़ पर दौलता के समीप सोमवार सुबह रोडवेज बस-इंडिका गाड़ी में भिड़ंत हो गई। इससे इंडिका मे सवार एक जने की दर्दनाक मौत तथा उनकी पत्नी एवं दो बच्चे घायल हो गए। थाना प्रभारी ओपी वर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कोटा निवासी कोमल वैष्णव ((27)) इंडिका कार से जयपुर की तरफ जा रहा था। कार मे उनकी पत्नी सीमादेवी एवं दो पुत्र कमल व इशांत भी साथ थे। राष्ट्रीय राजमार्ग देवली बाईपास पर दौलता के समीप टोंक आगार की आ रही रोडवेज बस व इंडिका कार मे भिड़ंत हो गई। जिससे कोमल वैष्णव की दर्दनाक मौत हो गई। वही मृतक की पत्नी एवं बच्चे चोट लगने से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय ट्रोमा चिकित्सालय मे घायलों को लाकर उपचार के लिए भर्ती करवाया तथा मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
- - -