पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवली में ग्रामीण बस परिवहन सेवा शुरू

देवली में ग्रामीण बस परिवहन सेवा शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - देवली
देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा है कि सरकार की मंशा आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कर राहत पहुंचाना है। इसके अनुरूप सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य करना चाहिए।
विधायक गुर्जर रविवार सायं स्थानीय बस स्टैंड पर ग्रामीण बस परिवहन सेवा के शुभारंभ समारोह मे मुख्य अतिथि पद से संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहां कि ग्रामीण परिवहन बस सेवा शुरू होने से आम आदमी का उपखण्ड मुख्यालय से सीधा संपर्क जुड़ सकेगा और लोगों को खेती कार्यों एवं राजकीय कार्यों के लिए यहां आना आसान हो जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा नेता रमेश जिंदल, कई पार्षद, जनप्रतिनिधि व अन्य गणमान्य लोगों सहित रोडवेज के मुख्य प्रबंधक टोंक आगार नंदलाल साकरवाल, प्रबंधक यातायात भंवरलाल जाट, देवली प्रभारी सुरेश शर्मा उपस्थित थे। इस दौरान विधायक गुर्जर ने ग्रामीण बस सेवा के लिए लगाई गई बसों का विधिवत शुभारंभ कर बस स्टैंड से हिसामपुर व बीसलपुर मार्ग के लिए हरी झंडी
दिखाकर प्रस्थान करवाया।
इन मार्गों पर चलेगी ग्रामीण बस सेवा
उपखंड मुख्यालय से ग्राम पंचायतों को सीधे जोडऩे के लिए रविवार को ग्रामीण बस परिवहन सेवा का शुभारंभ हो गया। स्थानीय बस स्टैंड से ग्रामीण क्षेत्र के हिसामपुर-नासिरदा मार्ग, बीसलपुर-राजमहल मार्ग, दूनी-नगरफोर्ट मार्ग तथा आवां-कनवाड़ा-टोडा का गोठड़ा-राजकोट मार्ग पर चलेंगी। रविवार को फिलहाल बस सेवा हिसामपुर व बीसलपुर मार्ग पर ही शुरू हो सकी हंै। जबकि टेंडर के मुताबिक सभी मार्गों पर एक साथ बसों का संचालन कर सभी पंचायतों को आवागमन की सुविधा से
जोडऩा शामिल है।