पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवली में ४८ प्रतिभाओं का सम्मान

देवली में ४८ प्रतिभाओं का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - देवली
उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ, जिसमे मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी कैलाश चन्द शर्मा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। प्रात: 9:30 बजे से आयोजित समारोह में 48 चयनित प्रतिभाओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विद्यार्थियों ने व्यायाम प्रदर्शन किया। शहर एवं उपखंड क्षेत्र के सभी राजकीय भवनों, बैकिंग कार्यालय, निजी संस्थाओं एवं घरों व प्रतिष्ठानों पर सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।
शहर में मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन राउमाविद्यालय के खेल मैदान परिसर मे रखा गया था। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि एसडीएम कैलाश चन्द शर्मा एवं अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष कैलाश सोनी ने की। मुख्य समारोह मे एसडीएम ने ध्वजारोहण करने के बाद परेड की सलामी ली एवं विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने पीटी परेड किया। इस अवसर पर देशभक्ति से ओत प्रोत गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई।
उपखण्ड स्तरीय मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह मे कुल 48 प्रतिभाओं का सम्मान प्रशंसा पत्र देकर किया गया। जिसमे सरकारी विभागों से आशा कावंत, शहिस्ता परवीन, बद्रीलाल चौधरी, दिनेश सिंह नरूका, भू रेखा, डॉ..जगदीश कुमावत, विनोद कुमार जैन, गीतादेवी शर्मा, सुशील कुमार, भैरूलाल बलाई, पंकज जैन, नंदसिंह शक्तावत, धर्मराज बलाई, लक्ष्मी लाल जैन, रामनारायण मीणा, बद्रीनारायण नागर, गुमान सिंह नरूका, प्रमोद वर्मा, नरेश मीणा, सुरेन्द्र नामा, घीसालाल टेलर, सुरेन्द्र पाल सिंह, जगदीश प्रसाद माली, संपत सिंह, रामलाल मीणा, राजकुमारी राठौड़, मोहनलाल मीणा, हरभजन लाल मीणा, छात्र रामबाबू शर्मा, विशाल साहू, सलोनी बिलोची, योगेश दाधीच, आराधना सेन, रितु जैन, दिव्यांशी माहेश्वरी, मुस्कान थारवान, मंजू बैरवा, प्रियंका गौतम, नेहा गौतम, पूजा सेन, पूजा सेन पुत्री नोरत, जया ग्वाला, जीवराज चौधरी, विमल मेघवंशी, देवेश साहू, मनीष मीणा व सांवरा बैरवा शामिल थे।
उपखण्ड स्तरीय समारोह मे वैसे तो हर बार प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है। लेकिन प्रतिभा सम्मान मे भी शहर एवं ग्रामीण का भेद-भाव रहा। यहां उपखण्ड स्तरीय समारोह मे ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वालो को शामिल नहीं कर नजरअंदाज कर दिया गया,जबकि जिला स्तरीय समारोह मे भी सभी क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मान दिया जाता है।
कर्मचारियों की टीम जीती
उनियारा - गणतंत्र दिवस पर राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच बॉलीवॉल मैच खेला गया। जनप्रतिनिधियों की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष शंकरलाल ठाडा कप्तान एवं कर्मचारियों की ओर से पटवारी पवनेश जोशी कप्तान थे। मैच के रेफरी एसडीएम राधेश्याम मीणा थे, जिन्होंने वॉलीबॉल का मैच खिलाया। मैच में पहला राउंड कर्मचारियों ने, दूसरे राउंड जनप्रतिनिधियों ने जीता, मगर तीसरा राउंड कर्मचारियों ने जीतकर मैच को जीत लिया।
नासिरदा - नासिरदा उपतहसील समेत क्षेत्र के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में 65वां गणतत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में बड़े धूम-धाम व हर्षोल्लास के साथ बड़े उत्साह से मनाया गया।इस दौरान क्षेत्र के सभी पंचायत मुख्यालयों पर पंचायत के सरपंचों के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्र्रगान के साथ झंडा रोहण किया गया।