- Hindi News
- क्रिकेट मैच में कलेक्टर एकादश ने आठ विकेट से जीत दर्ज की
क्रिकेट मैच में कलेक्टर एकादश ने आठ विकेट से जीत दर्ज की
कार्यालय संवाददाता - टोंक
गणतंत्र दिवस पर खेले गए क्रिकेट मैच में कलेक्टर एकादश ने मीडिया इलेवन पर रोमांचक मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज की। पत्रकार इलेवन ने पहले खेलते हुए 15 ओवर में 96 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में कलक्टर एकादश ने 2 ओवर शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। मीडिया इलेवन की और से सुजीत सिंहल ने सर्वाधिक 2्र4 रन बनाए तो कलक्टर एकादश की और से सुरेन्द्र सिंह ने 28 रन बनाकर अपनी टीम को
जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच सुरेन्द्र सिंह को चुना गया। दोपहर को खेल गए इस सद़भावना मैच को देखने के लिए खेल स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। मैच के दौरान कमेन्ट्री कर रहे शैलेन्द्र शर्मा एडवोकेट ने अपनी हास्य परक टिप्पणियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। एडीएम बी एल रमण, डीएसपी अमरजीत सिंह गिल ने विजेता टीम के कप्तान एसडीएम हिम्मत सिंह को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
साफा बंधाकर सम्मानित
पीपलू - मोली पुरा उर्फ फजलपुरा में रविवार को अंतर जिलास्तरीय घुड़दौड़, पुरुष दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें मोली पुरा, बगड़ी, प्यावड़ी, कल्याणपुरा, डूसरी, हसनपुरा, फागी, बिस्यालु, बीची, मनोहरपुरिया, निवाई, वनस्थली, दौताना, टोंक, संडीला, चतुर्भुजपुरा, रानोली सहित आसपास के जिलों केकई अश्व पालक एवं धावक भाग लेने पहुंचे।
शाला के हरिनारायण जाट ने बताया कि घुड़दौड़ प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि दामोदर गुर्जर व लालाराम खटाणा ने की। घुड़ दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम मोहन डोई फजलपुरा व द्वितीय दयाराम गुर्जर निवाई रहे। घोड़ी चाल में प्रथम मुकेश गुर्जर बीची,
द्वितीय रामकल्याण गुर्जर बिस्यालु रहे। इसी तरह पुरुष दौड़ में प्रथम रोशन मिया डूसरी, द्वितीय श्रीराम गुर्जर रजवास ने प्राप्त
किया। प्रतियोगिता में सभी
विजेताओं को समाजसेवी शिवप्रताप हरसाणा ने माल्यार्पण कर साफा बंधाते हुए पारितोषिक देकर सम्मानित किया।