पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर ट्रॉली लूट का आरोपी पकड़ा

ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट का आरोपी पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिकराय - जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खेड़ला गांव के समीप करीब तीन साल पहले एक ट्रैक्टर चालक को बंधक बनाकर पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने के आरोपी को पुलिस ने रविवार देर शाम टोडाभीम क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कई थानों में वाहन चोरी सहित अन्य लूट के कई मामले दर्ज हैं। मानपुर थाने के एएसआई अभयराज सिंह ने बताया कि दिनांक 06 अक्टूबर 2011 को भुसावर से पत्थर लेकर आ रहे सिकंदरा निवासी बोद्याराम सैनी को बंधक बनाकर ट्रैक्टर ट्रॉली लूट के मुख्य आरोपी केदार मीणा निवासी गोपालपुरा थाना टोडाभीम को मुखबिर की सूचना पर टोडाभीम क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई थानों में वाहन लूट एवं चोरी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। पूछताछ से अन्य वाहन लूट के मामलों के भी खुलने की आशंका है। सोमवार को आरोपी को सिकराय अदालत में पेश किया, जहां से रिमांड पर भेज दिया।
यह था मामला : 5 अक्टूबर की रात हाइवे पर खेड़ला के समीप कार सवार 5-6 बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को जबरन ट्रैक्टर से उतारकर कार में डाल दिया था। इसके बाद दो जने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ले गए थे तथा चालक को महवा थाने के टुडिय़ाना गांव में कार से पटक गए थे। पीडि़त ने 6 अक्टूबर को मानपुर थाने में मामला दर्ज कराया था।