- Hindi News
- अतिशय क्षेत्र मेहंदवास में होगा पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन
अतिशय क्षेत्र मेहंदवास में होगा पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन
टोंक - अतिशय क्षेत्र मेहंदवास में नवनिर्मित मानस्तंभ व नई वेदियों का पंचकल्याणक
महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र के अध्यक्ष रतन लाल जैन ने बताया कि आचार्य इंदनंदी महाराज संसघ की प्रेरणा से मानस्तंभ का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण पूर्ण होने के बाद ७ से ११ मई तक इंद्रनंदी महाराज के सान्निध्य में पंच कल्याणक कराया जाएगा।