कुएं में गिरने से महिला की मौत
टोडारायसिंह - कल्याणसिंहपुरा निवासी एक महिला की पानी भरते समय पैर फिसल जाने से डूबकर मृत्यु हो गई, जिसका पुलिस ने टोडारायसिंह के राजकीय सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र पर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि अनिता मीणा ((23)) पत्नी मनोज मीणा निवासी कल्याणसिंहपुरा तहसील टोडारायसिंह मंगलवार को सुबह चारा लेने गई थी। वहां कुएं पर पानी भरते समय उसका पैर फिसल गया जिससे वह कुएं में गिर गई और पानी में डूब जाने से उसकी मृत्यु हो गई। घटना स्थल पर मृतका अनिता मीणा का शाल व घडी पड़ी थी तथा कुएं में उसकी एक चप्पल तैरती मिली है। मृतक अनिता मीणा के ससुर प्रकाश ने पुलिस थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू की है।
- - -