पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालाजी में अपराधों पर लगेगा अंकुश

बालाजी में अपराधों पर लगेगा अंकुश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेहंदीपुर बालाजी - नवनियुक्त मेहंदीपुर बालाजी थानाधिकारी आशाराम गुर्जर ने रविवार शाम बस स्टैंड के समीप तायल धर्मशाला में शांति समिति सदस्यों व प्रमुख लोगों की बैठक लेकर समस्याओं पर चर्चा की एवं निराकरण के सुझाव मांगे। इस दौरान थानाधिकारी ने लोगों से शांति व भाईचारे के साथ रहने की अपील की।
बैठक में नागरिकों ने बिगड़ रही यातायात व्यवस्था में सुधार करने तथा बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की। जिस पर थानाधिकारी ने कहा कि पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ जेबकटों तथा वाहन चोरों पर सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि बालाजी पुलिस भ्रष्टाचार एवं जातिवाद से दूर रह कर कार्य करेगी। कानून के नियमानुसार ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। जिसमें किसी प्रकार का भेदभाव
नहीं होगा।
बैठक में पुलिस ने मैन बाजार में व्याप्त गंदगी पर नाराजगी जताई एवं प्रत्येक दुकानदार को कूड़ादान रखने की हिदायत दी। इस दौरान मीणा सीमला सरपंच संपतराम मीणा, विशंभरदयाल जैमन, मेघचंद मीणा, महेश जैमन, श्रीराम धर्मशाला प्रबंधक राजीव मितल, जगदीश शर्मा, मोहन लाल योगी, भागीरथसिंह, राजकुमार शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, गिर्राज मित्तल, रामस्वरूप अग्रवाल, महेश सहारिया, जीतू अग्रवाल, हरि मीणा सहित अन्य लोग मौजूद थे।