लालसोट - एसडीएम संतोष मीणा ने बताया कि उपखंड स्तरीय जन अभाव अभियोग सुनवाई एवं सतर्कता समिति तथा शांति समिति की बैठक 29 जनवरी को दोपहर 2 बजे पंचायत समिति के सभागार में होगी, जिसमें वर्ष 2013 में प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के संदर्भ सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी।