पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पवित्र कुरआन देखने वालों की संख्या बढ़ी

पवित्र कुरआन देखने वालों की संख्या बढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक - दुनिया की सबसे बड़ी साइज की कुरआन मजीद देखने वालों का तांता इन दिनों अरबी फारसी शोध संस्थान में लगा हुआ है। इसको देखते हुए प्रदर्शनी आगे भी जारी रहेगी। अरबी फारसी शोध संस्थान के निदेशक अ. मोई खान ने बताया कि प्रदर्शनी को देखने सभी वर्गों के लोग आ रहे हैं। जिले से ही नहीं बल्कि राज्य के बाहर के लोग भी इसको देखने के लिए आने लगे हैं। एक सप्ताह से चल रही प्रदर्शन को अब तक करीब 20 से 25 हजार लोग देख चुके हैं। मदरसों एवं स्कूल के बच्चे भी देखने पहुंच रहे हैं।