पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टे के बावजूद कर दी रजिस्ट्री

स्टे के बावजूद कर दी रजिस्ट्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - जिले में एक भूखंड पर स्टे के आदेश के बावजूद रजिस्ट्री का मामला सामने आया है। इस संबंध में तहसीलदार लक्ष्मीकांत कटारा ने जमवारामगढ़ थाने में रिपोर्ट दी है।
जमवारामगढ़ तहसील के नायला गांव में 14 बीघा 1 बिस्वा जमीन पर एसडीएम कोर्ट में अलग-अलग मामलों में चल रहे मुकदमों में स्टे लगा था। इनमें एक मुकदमा 21 जनवरी को खारिज कर दिया गया। दूसरे मामले में अभी अपील जारी है। इसमें खारिज हुए मामले के एक रकबा 121 की 2 बीघा 17 बिस्वा जमीन के दस्तावेज पेश कर रजिस्ट्री करवा दी। जबकि इसी जमीन पर दूसरे मुकदमे में स्टे लगा हुआ था। उधर जमवारामगढ़ थाना इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि तहसीलदार ने बचाव में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवाद दर्ज कर जांच की जा रही है। स्टे धारक राजू लाल सैनी ने भी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।