- Hindi News
- संस्कृत को बढ़ावा देना है तो इसे रोजगार से जोडऩा जरूरी
संस्कृत को बढ़ावा देना है तो इसे रोजगार से जोडऩा जरूरी
जयपुर - विधानसभा में संस्कृत भाषा में शपथ लेने वाले विधायकों का गुरुवार को संस्कृत भारती की ओर से पंचायतीराज संस्थान में सम्मान किया गया। इसमें संस्कृत में शपथ लेने वाले 15 में से 4 विधायक मौजूद रहे। किशनपोल विधायक मोहनलाल गुप्ता, आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, पोकरण विधायक शैतान सिंह राठौड़ और निवाई विधायक हीरालाल ही कार्यक्रम में पहुंचे थे। फलौदी विधायक पब्बाराम विश्नोई ने अपना प्रतिनिधि भेजा था। विधायकों ने कहा कि संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी है। इसके विकास पर ध्यान देने की काफी जरूरत है। इसे रोजगार से भी जोडऩा होगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप भी लगाए कि वह पाश्चात्य संस्कृति को बढ़ावा देने में लगी है। समारोह की अध्यक्षता रेवासापीठ के डॉ. राघवाचार्य महाराजा वेदांती ने की।