पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे कॉलोनी में बाइक चुराकर भाग रहे बदमाश को पकड़ा

रेलवे कॉलोनी में बाइक चुराकर भाग रहे बदमाश को पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - जगतपुरा में रेलवे कॉलोनी में गुरुवार दोपहर को बाइक चुराकर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथों पकड़ लिया। मौका पाकर उसका दूसरा साथी फरार हो गया। कॉलोनी के लोगों ने मालवीय नगर थाने में सूचना दी। पुलिस ने टोडाभीम निवासी आरोपी मनीराम ((18)) को गिरफ्तार कर लिया। उससे लॉक तोडऩे वाली चाबी बरामद की।

जानकारी के अनुसार मनीराम साथी के साथ दोपहर करीब 12 बजे रेलवे कॉलोनी पहुंचा। वे दोनों एफ ब्लॉक के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल का सेंट्रल लॉक तोड़ चुके थे और व्हील लॉक व हैंडिल तोडऩे का प्रयास कर रहे थे। तभी कॉलोनी में मेंटेनेंस का काम करा रहे सुपरवाइजर धीरेंद्र सिंह की नजर बदमाशों पर पड़ी। उन्होंने लॉक तोडऩे के बारे में पूछा तो बदमाश भागने लगे। धीरेंद्र ने शोर मचाते हुए पीछा किया। शोर सुनकर कॉलोनी के बाहर एक थड़ी पर बैठे तीन-चार युवकों ने भी चोर का पीछा कर उसे दबोच लिया। इसी बीच उसका साथी भाग गया। रेलवे हेडक्वार्टर में ऑफिस अधीक्षक अशोक चौधरी ने बताया कि जिस रेलवे कर्मचारी की बाइक है, वे बाहर गए हुए हैं। इससे पहले कॉलोनी में 15-20 बाइक चोरी हो चुकी हैं। इनकी रिपोर्ट मालवीय नगर थाने में दर्ज हैं।


अब कॉलोनीवासियों ने खुद के स्तर पर एक सुरक्षा एजेंसी से संपर्क कर सुरक्षा गार्ड लगवाने का फैसला लिया।