जैन नसियां में रक्तदान शिविर
लालसोट - स्व. चौथमल जैन सोनी की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर जैन नसियां के प्रांगण में लगेगाा। शिविर में संतोकबा दुर्लभजी व एसएमएस अस्पताल की टीमें काम करेंगी।
भागवत कथा आज से: भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह 31 जनवरी से मनोरथ सिद्ध हनुमान मंदिर रामपुरा खुर्द पर होगा। कथाचार्य विष्णुशरण शास्त्री भागवत कथा का वाचन करेंगे।
भाजपा बैठक आज : भाजपा नगर व देहात की बैठक 31 जनवरी को दोपहर एक बजे बड़ाया धर्मशाला पर आयोजित की जाएगी। तहसील अध्यक्ष रामजीलाल डोई ने बताया कि बैठक में पूर्व मंत्री वीरेंद्र मीणा, महुआ विधायक ओमप्रकाश हुड़ला, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भडाना, सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।