- Hindi News
- क्रपाबंदी से नमाज व घरों में मिलाद का आह्वानञ्ज
क्रपाबंदी से नमाज व घरों में मिलाद का आह्वानञ्ज
जालूपुरा की नूरानी मस्जिद में जश्ने ईद मिलादुन्नबी आज
जयपुर - चांदपोल बाजार बगरूवालों का रास्ता में गुरुवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी हुआ। इस मौके पर महाराष्ट्र व गुजरात के धर्मगुरुओं ने तकरीर में पाबंदी से नमाज पढऩा, घरों में मिलाद और दीनी दुनिया ही शिक्षा दिलाने की अपील की। महाराष्ट्र के मो. अमीनुल कादरी, गुजरात के अंसार उल कादरी ने तकरीर की। हमीद मंसूरी इस्लाम भाई ने बताया कि कार्यक्रम में जयपुर शहर के कई इमामों ने भाग लिया। जालूपुरा नूरानी मस्जिद के पास शुक्रवार को जश्न-ए-ईद मीलादुन्नबी का जलसा रात 9 बजे होगा। कन्वीनर मोहम्मद रफीक खान ने बताया कि नूरानी मस्जिद के इमाम मौलाना शोएब आलम और दिल्ली के मौलाना सैय्यद कैसर खालिद साहब, यूपी के मौलाना अंसार उल कादरी साहब तकरीर करेंगे।