पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इजरायल के राजदूत मुख्यमंत्री से मिले

इजरायल के राजदूत मुख्यमंत्री से मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - इजरायल के राजदूत एलन श्पीज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से शुक्रवार को मुलाकात की। इस दौरान कृषि, बागवानी एवं वेस्ट वाटर के उपयोग के क्षेत्र में इजराइली विशेषज्ञता और तकनीक का लाभ उठाने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इजराइल के सहयोग से राजस्थान के कोटा, बस्सी ((जयपुर)) एवं जैसलमेर के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में विकसित की जा रही कृषि तकनीक प्रदेश के किसानों के खेतों तक पहुंचे, इसके लिए कृषि विज्ञान केन्द्रों को सशक्त माध्यम बनाया जाए। इजराइली राजदूत ने प्रसन्नता व्यक्त की कि इजराइल के सहयोग से राजस्थान में जैतून की उन्नत खेती का प्रचलन बढ़ रहा है। इजराइली राजदूत ने फलौदी में अधूरे 50 मेगावाट क्षमता के सोलर-थर्मल पावर प्लांट को इजराइली कंपनी के माध्यम से पूरा कराने की पेशकश की।
ने के लिए राजे से सहयोग मांगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को इजरायल आने का आमंत्रण भी दिया।