प्रवेश पत्र 27 से वितरित होंगे
कुचामन सिटी. जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को होगी। बीईईओ जगदीश राय ने बताया कि परीक्षा के लिए 912 आवेदन पत्र प्राप्त प्राप्त हुए हैं। इनमें से 28 आवेदन पत्र निरस्त हुए हैं, शेष रहे 884 परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र नोडल केंद्र राजकीय मंगलीदेवी उच्च प्राथमिक विद्यालय को भेजे गए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले परीक्षार्थी 27 जनवरी के बाद किसी भी कार्यदिवस पर यह प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन पत्र के जमा कराने की पावती रसीद साथ लेकर आनी होगी।
क्चक्चक्च