कार्यकारिणी का पुनर्गठन
कुचामन सिटी. राजस्थान प्रदेश वैश्य महासम्मेलन की स्थानीय शाखा की बैठक बुधवार को संगठन के नागौर जिलाध्यक्ष कमल पहाडिय़ा की अध्यक्षता में हुई। नवगठित कार्यकारिणी में पवन जैन का अध्यक्ष, कमल किशोर सोनी को मंत्री, नंदकिशोर बिड़ला को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया हैं। इसके साथ ही श्यामसुंदर खोखरिया, सुरेश बंसल, सुरेश झंवर, सुभाष रांवका, संतोष कुमार पहाडिय़ा, संपत सोमानी, पवन अग्रवाल व ओमप्रकाश मोर सदस्य होंगे।