विशेष सफाई अभियान 26 तक चलेगा
परबतसर. नगर पालिका परबतसर द्वारा शहर में 26 जनवरी तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। अधिशासी अधिकारी किशनलाल कुमावत ने बताया कि 20 जनवरी से शुरू हो रहे विशेष सफाई अभियान के तहत शहर में समस्त रास्तों, सड़कों, नाले, नालियों की सफाई के कार्य करवाए जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार 22 व 23 जनवरी को वार्ड नं. 5, 6, 7 में तथा 24 जनवरी को वार्ड नं. 8, 9, 10, 11 में 25 जनवरी को वार्ड नं. 12, 13 एवं 26 जनवरी को वार्ड नं. 14, 15 में विशेष सफाई अभियान के तहत कार्य करवाए जाएंगे।