पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर थानाधिकारियों की ली बैठक

बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर थानाधिकारियों की ली बैठक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना. क्षेत्र में दिनों दिन बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुंवार कस्वा ने पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्थानीय अति. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित इस बैठक में कुचामन सीओ विमल नेहरा, डीडवाना सीओ अर्जुनराम, खुनखुना थानाधिकारी विजेंद्र गील, मोलासर थानाधिकारी घनश्याम सहित थानाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे। कस्वा ने बताया कि गत चार सालों में चोरी वारदातों में वांछित लोगों को नोमिनेट किया जा रहा है। उनसे पूछताछ कर ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता होगी। इन वारदातों से निपटने के लिए एक स्पेशल सैल का गठन किया गया है। जो प्रत्येक थाना क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ कार्य करेगी। वृत्ताधिकारी अर्जुनराम ने बताया कि डीडवाना क्षेत्र की घटनाओं पर हम काफी गंभीर है, रात्रि गश्त के फेरे बढ़ा दिए गए है, इसके अलावा जितने भी संदिग्ध है उनसे भी पूछताछ की जाएगी। कस्वा ने आवाम से भी आह्वान किया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस थाना नंबर पर फोन करके देवे।