डामर सड़क की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
हरनावा.ग्राम पंचायत मुख्यालय टापरवाडा के सरपंच जुगल किशोर पारीक ने सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनुस खान को ज्ञापन देकर भकरी, हरनावा, टापरवाडा व इस सड़क से जुड़े कई गावों से अजमेर की दूरी कम करने के लिए टापरवाडा से सिटावाट तक 4 किलोमीटर सड़क बनाने की मांग की है। साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग को भी ज्ञापन की कॉपी देकर डामर सड़क बनाने की मांग की है। वर्तमान में जो सड़क है वह भवानी ग्राम निम्बोला होकर जाती है। जिससे प्रत्येक वाहन को दस किलोमीटर अधिक का सफर तय करना पड़ता है। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी। सरपंच ने इस सड़क को शीघ्र बनवाने की मांग की है।