पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांद्रा हिसार सुपर फास्ट एक्सप्रेस 27 से प्रारंभ

बांद्रा-हिसार सुपर फास्ट एक्सप्रेस 27 से प्रारंभ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लाडनूं/मेड़ता रोड
मुम्बई के बान्द्रा टर्मिनस से हिसार के बीच वाया अहमदाबाद-डेगाना चलने वाली सुपर फास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 27 जनवरी सोमवार से प्रारंभ होने जा रही है। अनिल कुमार खटेड़ ने बताया कि यह ट्रेन सं. 22915 प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12.55 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2.10 बजे हिसार पहुंचेगी। इसकी दूसरी ट्रेन सं. 22916 हिसार से प्रत्येक मंगलवार को अपराह्न 3.45 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेंगी। इस ट्रेन का ठहराव बोरिवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, नडियाद, अहमदाबाद, साबरमती, मेहसाणा जं., सिद्धापुर, पालनपुर, आबू रोड, सिरोही रोड, फालना, रानी, मारवाड़ जं., पाली मारवाड़, लूनी, जोधपुर, मेड़तारोड जं., डेगाना, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू एवं सादुलपुर स्टेशनों पर रहेगा। यह गाड़ी 27 जनवरी से बांद्रा से प्रारंभ होकर नियमित हो जाएगी।