पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नरेगा श्रमिकों को नहीं मिला छह माह से भुगतान

नरेगा श्रमिकों को नहीं मिला छह माह से भुगतान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुचामन सिटी
नरेगा श्रमिकों का पारिश्रमिक ऑनलाइन किए जाने से भुगतान में हो रहा विलंब कई समस्याओं का पैदा कर रहा हैं। इसी समस्या से परेशान ग्राम पंचायत जीलिया के नरेगा श्रमिकों ने पंचायत समिति में धरना देकर विरोध जताया। लगभग 80-90 श्रमिक धरने पर बैठ गए। श्रमिकों ने बताया कि नरेगा योजना के तहत जुलाई से दिसम्बर माह तक किए गए कार्य का भुगतान अभी तक नहीं हुआ हैं। लंबे समय से मजदूरी का भुगतान नहीं होने से उनके सामने आर्थिक संकट बना हुआ हैं।
श्रमिकों ने बताया कि इसके साथ ही नया कार्य शुरू नहीं होने से उन्हें सौ दिन की मजदूरी का लक्ष्य भी पूरा नहीं हो रहा हैं। श्रमिकों की मांग पर पंचायत प्रसार अधिकारी डॉ. भंवरलाल गोदारा से उन्हें बताया कि उनके पारिश्रमिक की राशि डाकघर में भेज दी गई हैं। गोदारा ने प्रदर्शन कर रहे मजदूरों को बताया जुलाई माह से दिसम्बर माह तक की 193 एफटीओ जारी कर दी गई है, डाकघर में सभी मजदूरों के रुपए जमा करवाए जा चुके हैं। प्रदर्शनकारियों के साथ आए मेट सेवाराम पोषक ने बताया जीलिया ग्राम पंचायत के 840 मजदूरों की 7-8 माह की मजदूरी करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपए बनती है जिसका भुगतान मजदूरों को नहीं हो रहा है।