नेत्र जांच शिविर 28 से
कुचामन सिटी. राजकीय चिकित्सालय में लायंस क्लब के तत्वावधान में 28 जनवरी को निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन होगा। क्लब अध्यक्ष राम काबरा ने बताया जिला अंधता निवारण समिति एवं एमआरएस के सहयोग से स्व. कांतादेवी एवं स्वर्गीय ललित कुमार की पुण्य स्मृति में निहारिका के सौजन्य से शिविर का आयोजन होगा। शिविर मे नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. रजनी गौड़, डॉ. सुनील आत्रेय द्वारा सुबह 10 बजे से 3 बजे तक जांच की जाएगा। चयनित रोगियों की नेत्र शल्य चिकित्सा 29 व 30 जनवरी को की जाएगी।