प्रशासन ने करवाया मार्ग सुचारू
नावां सिटी$ शहर के गणेश मंदिर के पास से लेकर पीर बाबा की दरगाह की ओर जाने वाले कटाणी रास्ते को प्रशासन ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाया। तहसीलदार विश्वमित्र मीना ने बताया कि इस मार्ग को खुलवाने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा मांग की जा रही थी। जिस पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर भूमि को नापा। मार्ग के समीप स्थित भूमि के मालिकों से मार्ग सुचारू करवाने के लिए समझाइश की गई। दोनों पक्षों की सहमति के बाद मार्ग की पैमाइश करवा कर मार्ग खुलवाया गया। गुरुवार को मौके पर पालिका की ओर से जेसीबी मशीन भेज कर मार्ग में अवरोधक बनी झाडिय़ां व कचरे को हटवा कर मार्ग सुचारू करवाया गया।