- Hindi News
- अपने मत के द्वारा बदल सकते है देश की दशा और दिशा
अपने मत के द्वारा बदल सकते है देश की दशा और दिशा
भास्कर न्यूज क्च गोटन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोटन में कार्यक्रम का आयोजन कर नव मतदाताओं का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एसडीएम मेड़ता नंदकिशोर राजोरा ने कहा कि लोकतंत्र के अंदर सर्वोच्च शासन प्रणाली होती है, साथ ही लोकतंत्र में मताधिकार का अधिकार सभी को है। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां पर मतदान करने का अधिकार सभी को है। लोकतंत्र में सर्वश्रेष्ठ शासन प्रणाली है, मतदान के प्रति नकारात्मक सोच नहीं रखें, क्योंकि वोट की कीमत बहुत बड़ी होती है। वोट अमूल्य होता है जो देश की दिशा एवं दशा तय करता है। गोटन सरपंच नारायणसिंह राठौड़ ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का बहुत महत्व है, इसलिए जिस किसी ने भी 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली गई है, वो अपना मत प्रयोग कर सकता है। कार्यक्रम को व्याख्याता रामकरण बेड़ा, कार्यालय सहायक मोहम्मद समीम आदि ने संबोधित किया। प्रधानाचार्य प्रहलादराम ने आए अतिथियों का आभार जताया।
जायल आंचलिक. मतदाता जागरूकता को लेकर स्कूल विद्यार्थियों के द्वारा गुरुवार का
रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूकता का संदेश दिया गया। रैली को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से उपखंड अधिकारी अशोक कुमार योगी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। स्कूली बच्चों ने हाथों में श्लोगन लिखी हुई तख्तियां व बैनर लिए हुए मालियों का बास, बस स्टेशन, सदर बाजार व सुवादिया बास तक रैली निकाली गई।