पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकराना की रेल समस्याओं का शीघ्र निराकरण होगा

मकराना की रेल समस्याओं का शीघ्र निराकरण होगा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मकराना
मकराना रेल्वे स्टेशन पर व्याप्त यात्री समस्याओं का जल्दी ही निराकरण हो सकेगा। जोधपुर जोन के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में बुधवार को आयोजित मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में मकराना से सदस्य डॉ. मोहम्मद आलम ने मंडल रेल प्रबंधक के समक्ष मकराना रेल्वे स्टेशन की समस्याएं उठाई। जिस पर शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया। मकराना में पिछले कई महिनों से पे एंड यूज शौचालय बंद पड़े है। बैठक में बताया गया कि शौचालयों को पुन: ठेके पर देने की प्रक्रिया चल रही है। जिसके पूरी होने पर यात्रियों को यह सुविधा मिलने लगेगी। मकराना में लंबी दूरी की गाडिय़ों का ठहराव पांच मिनट करने के जवाब में बताया गया कि अगर किसी विशेष गाड़ी में नियमित रूप से मार्बल बुक करने का लिखित आश्वासन रेल्वे को मिलेगा तो ठहराव 5 मिनिट करने का विचार किया जाएगा। मकराना में प्लेटफार्म दो का कार्य दो साल से अधूरा पड़ा है। जिसे अगले वित्तीय वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। प्लेटफार्म पर लगे सभी इलेक्ट्रानिक उपकरण चालू कर दिए गए है। जिससे यात्रियों को अब रेलगाडिय़ों का समय व कोच नंबर उक्त उपकरणों से मालूम होने लगे है। बैठक में बताया गया कि मकराना प्लेटफार्म पर पूर्व में हटाई गई घड़ी को शीघ्र वापिस लगाया जाएगा। गत रेल बजट में घोषित जोधपुर/बीकानेर बिलासपुर तथा बीकानेर चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेनों का मकराना में ठहराव प्रदान किया हुआ है। डॉ. आलम ने बैठक में मांग की कि मकराना परबतसर रेल मार्ग का इंजन चलाकर प्रशिक्षण हो गया है। इस रूट पर शीघ्र ट्रेन चलाई जावे तथा मार्ग को किशनगढ़ तक बढ़ाया जावे। इसके जवाब में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार मुख्य रेल्वे सुरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद ही ट्रेन चलाना संभव हो सकेगा। इस रेल मार्ग को किशनगढ़ तक तभी बढ़ाया जा सकेगा तब रेलवे बोर्ड जरूरी धन उपलब्ध करवा देगा।