- Hindi News
- भास्कर आईटीआई में किया कौशल क्षमता प्रदर्शनी का आयोजन
भास्कर आईटीआई में किया कौशल क्षमता प्रदर्शनी का आयोजन
भास्कर न्यूज - मेड़ता रोड
कस्बे में स्थित भास्कर आईटीआई में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत कौशल क्षमता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्राविधिक शिक्षा निदेशालय जोधपुर के आदेशानुसार राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत कौशल क्षमता प्रदर्शनी का आयोजन आईटीआई में किया गया। इस अवसर पर किशोर शर्मा, कमल दाधीच, रामराज लटियाल, सौरभ श्रीवास्तव, सुरेश चौधरी सहित अन्य अनुदेशकगण उपस्थित हुए। प्रदर्शनी में संस्थान के क्षेत्रीय परीधि में आने वाली स्कूलों के बच्चे भी अवलोकन के लिए पहुंचे। इस अवसर पर किशोर शर्मा ने कहा कि वर्तमान युग तकनीकी युग है। इसलिए अधिक से अधिक तकनीकी शिक्षा में भाग लेना चाहिए। ताकि भविष्य सुखद बन सके।