कार्मिक रहे सामूहिक अवकाश पर
मेड़ता सिटी. अपनी स्थाईकरण की मांगों के समर्थन में मेड़ता ब्लॉक क्षेत्र में कार्यरत एनआरएचएम के कार्मिक सामूहिक अवकाश पर रहे। एनआरएचएम के कार्मिक लंबे समय से स्थाईकरण की मांग कर रहे है। लेकिन सरकार की ओर से इस ओर ध्यान नहीं देने पर एनआरएचएम के कार्मिक गुरुवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। संगठन की हुई बैठक में एनआरएचएम के कार्मिक हेमाराम चौधरी, राजपाल, उम्मेद राज, सीमा चौधरी, सुमित्रा सहित समस्त एनआरएचएम के कार्मिकों ने अपनी स्थाईकरण की मांग रखी।