पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेंडर संवेदी मुद्दों पर कार्यशाला शुरू

जेंडर संवेदी मुद्दों पर कार्यशाला शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मेड़ता सिटी
पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति सदस्यों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के लिए जेंडर संवेदी शासन मुद्दों पर महिला सशक्तिकरण को लेकर दो दिवसीय रिफ्रेशर कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का उदघाटन प्रधान कैलाश मण्डा एवं विकास अधिकारी ओमप्रकाश आढा ने किया।
प्रधान मण्डा ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी मिलकर विकास नियोजन को जेंडर संवेदी बनाएं ताकि मानव विकास प्रगति सभी के हितों एवं अधिकारों का संरक्षण करें। विकास अधिकारी ओमप्रकाश आढा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही है। दक्ष प्रशिक्षक रामनिवास जाजड़ा, करमाराम ताडा, बस्तीराम सांखला, ललिता वैष्णव, सुधा दैया ने कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी दी।
बैठक में मंडल सदस्य मंगलाराम भांबू, कानाराम सांगवा, केशाराम खुडख़ुडिय़ा, बीरमाराम डांगावास, बीईईओ कार्यालय प्रतिनिधि कैलाश कासनिया, बीसीएमओ कार्यालय कार्यक्रम अधिकारी महेंद्रसिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।