पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालिका विद्यालय भवन सुधरवाने की मांग

बालिका विद्यालय भवन सुधरवाने की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मींडा. कस्बे में संचालित विद्यालय के लिए सरकार ने भवन तो बनवा दिया लेकिन इसकी देखरेख करना भूल गई। भवन इतना जर्जर हो चुका है कि बरसात आते ही बच्चों की छुट्टी करना मजबूरी बन जाती है। बरसात के बाद भवन के सभी कमरों में पानी टपकने लगता है। ऐसी स्थिति में बालिकाओं को कक्षा में बैठना भी दुर्भर हो जाता है। इस संबंध में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत व पूर्व विधायक को कई बार अवगत करवाया लेकिन स्थिति अब भी वही बनी हुई है। ग्रामीणों ने मांग की है की उक्त भवन की स्थिति को सुधारा जाए ताकि बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने में बाधा उत्पन्न ना हो।