पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूरा नहीं हुआ नई लाइन डालने का कार्य

पूरा नहीं हुआ नई लाइन डालने का कार्य

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी. हरितपुरा के उपभोक्ताओं को बिजली के कम वोल्टेज से निजात दिलाने के लिए लगभग दस माह पूर्व शुरू हुआ नई लाइन बिछाने का कार्य आज तक पूरा नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने डिस्कॉम के एईएन को पत्र लिखकर इस कार्य को शीध्र पूरा करवाने का आग्रह किया हैं। पंचायत समिति के पूर्व सदस्य मोहनराम, देवाराम कुमावत, राजकुमार, नवल कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि देरी के कारण नई लाइन के लिए पहले लगा सामान खराब हो रहा हैं व समस्या जस की तस बनी हुई हैं। गांव में कम वोल्टेज के कारण लगभग 40 घरों की बस्ती के लोगों को परेशानी होने के साथ विद्यार्थियों के अध्ययन में भी बाधा उत्पन्न हो रही हैं।