- Hindi News
- ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं होने से पेयजल संकट
ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं होने से पेयजल संकट
हरनावा. गांव बागोट के बालाजी मेला मैदान मे खुदी ट्यूबवेल को लगे छह माह होने के बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं हुआ है। इस कारण मेला मैदान के आसपास रहने वाले लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के शिवप्रसाद रामावत ने बताया कि जलदाय विभाग व डिस्कॉम की अनदेखी के कारण इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। रामावत ने बताया कि संबंधित विभागों को पत्र लिखकर ट्यूबवेल पर बिजली कनेक्शन करवाने की मांग की है। ताकि लोगों को राहत मिल सके।