प्राचीन जैन मंदिर में हुआ विधान पूजन
कुचामन सिटी. मीठड़ी के श्री दिगंबर जैन मंदिर नागौरी गोठ के पुन निर्माण के लिए मंदिर में विराजित प्रतिमाओं को शनिवार को विधान पूजन के साथ जैन भवन में प्रतिष्ठापित किया जाएगा। आचार्य विमद सागर महाराज के सान्निध्य में दोपहर में सवा बारह बजे विधि विधान के साथ होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन श्रावक भाग लेंगे। कार्यक्रम समिति के राजू गंगवाल, रिखबचन्द गंगवाल के अनुसार शुक्रवार को आचार्य के सान्निध्य में प्रक्षाल सागर महाराज का केश लोचन हुआ। इसमें पाद प्रक्षालन का श्रेय पदमचन्द गंगवाल, शास्त्र भेंट का श्रेय टीकमचन्द पाटोदी, दीप प्रज्ज्वलन व मूर्ति अनावरण का श्रेय महावीर प्रसाद गंगवाल व महाराज के केश विजर्सन का श्रेय अनिल कुमार वर्षा अजमेरा चितावा वाले को मिला। मंदिर में प्रतिदिन प्रवचन, प्रतिकर्षण, आहारचर्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे है।