नावां को मिली फायर ब्रिगेड की गाड़ी
नावां सिटी. निदेशालय स्थानीय निकाय जयपुर ने शुक्रवार को नावां नगर पालिका को एक दमकल दी। आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए अब नावां को अन्य क्षेत्र की दमकलों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पालिकाध्यक्ष उत्तमचंद बियाणी ने दमकल की विधिवत पूजा अर्चना इस सुविधा का शुभारंभ किया। पालिका कर्मचारी दिलीप पारीक ने बताया कि दमकल अत्याधुनिक उपकरणों से लेस है। जिसकी कीमत ३ लाख ९२ हजार रुपए है। इसमें ५ सौ लीटर पानी की भराव क्षमता का टैंक व ५० लीटर फोम छिड़काव की क्षमता है। गौरतलब है की पूर्व में नावां क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए पालिका को कुचामन या मकराना की दमकलों पर निर्भर रहना पड़ता था। जिन्हें आने में समय लगता था तथा आग से काफी नुकसान हो जाता था।